उत्तर प्रदेश के बस्ती से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा


उत्तर प्रदेश के बस्ती से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लड़कियां मिलकर एक लड़की को अचानक मारना शुरू कर देती है। इतना ही नहीं, इन तीन लड़कियों ने मिलकर एक लड़की को बाल पकड-पकड़ कर मारा है। हैरानी वाली बात तो ये है कि लड़कियों का ये पूरा ड्रामा बस्ती में बीच सड़क पर हो रहा है। जिस वजह से सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने सुर्खियां बटोरी है। हालांकि इन लड़कियों के हुए इस झगड़े को एक लड़के ने रोकने की भी पूरी कोशिश की। जिस वजह से ही तीनों लड़कियों ने मिलकर दूसरी लड़की को छोड़ा है।


कहा जा रहा है कि ये वीडियो बस्ती के कोतवाली थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी का है। जहां पर एक मोड़ पर चार लड़कियों ने एक लड़की को पहले रोक लिया। और उसके बाद चार में से तीनों लड़कियों ने उसे बुरी तरह मारना शुरू कर दिया। इस मारपीट में तीनों लड़कियों ने लड़की को गंदी-गंदी गालियां भी दी। जो वीडियो में भी साफ सुनाई दे रहा है। इसके बाद लड़कियों ने मिलकर पिटने वाली लड़की को सड़क पर गिरा दिया और फिर लड़की के बाल-बाल कर उसे मारा गया। इस मारपीट में तीनों लड़कियों ने मिलकर दूसरी लड़की पर जमकर लात-घूंसे भी चलाए। हालांकि इन्हें लड़ाई को बढ़ता देख इन्हें बीच में रोकने के लिए एक लड़के को आगे आना पड़ा। लेकिन उसके बाद भी लड़कियां दूसरी लड़की को छोड़ना ही नही चाह रही थी।


 

इस वायरल वीडियो पर एडिशनल एसपी पंकज का कहना है कि फिलहाल अभी उन्हें किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है लेकिन अगर वीडियो में दिख रहे लड़कियों में कोई भी उन्हें शिकायत करता है तो वह इस पर जरूर कानूनी कार्रवाई करेंगे